गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राजनगर में रहने वाले व्यक्ति ने परिचित पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने दोस्ती का फायदा उठाकर नशे की हालत में उससे कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और बाद में उसी पर फर्जी सेल डीड तैयार कर दी।राजनगर निवासी निखिल अग्रवाल ने अदालत में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उसकी पहचान नवयुग मार्केट निवासी शिखर सक्सेना से हुई थी। दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती और फिर आपसी लेन-देन भी होने लगा। निखिल अग्रवाल के मुताबिक आरोपी ने शराब पिलाकर कोरे कागज पर उनके हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उसी कागज पर फर्जी सेल डीड टाइप कराकर उस पर नकली नोटरी की मोहर लगा दी। आरोप है कि उन्होंने पुलिस में तमाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.