छपरा, मार्च 16 -- दाउदपुर । दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव में शराब के नशे में घर में हंगामा और मारपीट कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेजा गांव निवासी हरिशंकर यादव नशे की हालत में घर में उत्पात मचा रहा था, जिससे परेशान परिजनों ने इसकी सूचना दाउदपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया। इसुआपुर में 115 लीटर स्पिरिट के साथ तीन गिरफ्तार, एक फरार इसुआपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के रामचौरा और पिपरहियां गांवों में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की संध्या छापेमारी कर 115 लीटर स्पिरिट के साथ तीन लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.