जहानाबाद, अप्रैल 25 -- काको, निज संवाददाता। शराबबंदी कानून के सख्त पालन को लेकर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गश्ती के दौरान की गई। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती के क्रम में पुलिस को सैदाबाद गांव में कुछ लोगों द्वारा शराब के नशे में उत्पात मचाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सैदाबाद गांव निवासी उमेश मोची और अमित पासवान तथा पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के बदरी बीघा निवासी अर्जुन कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई, जिसमें शर...