पूर्णिया, अप्रैल 12 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार एवं शनिवार को कार्रवाई करते हुए परोरा गांव के विभिन्न स्थानों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल जांच कराया जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। गिरफ्तार युवकों में भागलपुर जिले के बीहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कहाड़पुर गांव निवासी बालेश्वर यादव के 22 वर्षीय पुत्र आशीष यादव, बड़हारा थाना क्षेत्र के बड़हारा गांव निवासी अशोक मंडल के 26 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार उर्फ करण कुमार, स्व. सुबोध दास के 25 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार उर्फ अशोक कुमार तथा केनगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.