अररिया, मार्च 6 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने रहटमीना पंचायत के पकरी वार्ड संख्या 4 में शराब पकीर हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि पकड़ी गांव में एक युवक शराब पीकर काफी हंगामा कर रहा था। ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलते ही आवश्यक कार्रवाई को लेकर पकरी गांव पहुंचा तो देखा की लोगों के भीड़ के बीच एक युवक हंगामा और गाली गलौज दे रहा है। उस युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल कराने पर डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि किया। गिरफ्तार युवक प्रदीप मंडल पिता उद्याननद मंडल को अररिया भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.