भागलपुर, जून 11 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र स्थित कीर्तनियां गांव के पास एक शराबी नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना किसी ने पीरपैंती थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची व शराबी को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपना नाम अशोक यादव, घर लखीसराय बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह ट्रक चालक का काम करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...