दरभंगा, अप्रैल 11 -- शैलेन्द्र कुमार सिंहवाड़ा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा उत्तरी में नशे की हालत में हंगामा कर रहे युवक को सिंहवाड़ा पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।बताया गया है कि सिंहवाड़ा पुलिस गश्ती में भरवाड़ा बाजार की ओर गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर पंचायत सिंहवाड़ा उत्तरी में एक युवक नशे की हालत में अपने घर के सामने हंगामा कर रहा है। इससे लोगों को कठिनाई हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर नशेड़ी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। जांच के दौरान नशे में होने की पुष्टि होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तारकर लिया। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.