दरभंगा, मई 4 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार किया व दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर कोर्ट भेजा गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात छिपकी गांव में शराब पीकर हंगामा करने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से श्याम कुमार लालदेव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं दूसरी ओर शनिवार देर रात को बहेड़ी बाजार में गश्ती के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को हिरासत में लिया। उनकी पहचान स्थानीय विकास महतो के पुत्र चंदन महतो तथा ...