मोतिहारी, मार्च 24 -- कुंडवा चैनपुर। कुंडवा चैनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से सात लोगों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार शाम शराब पीने एवं पीकर हंगामा करने के आरोप मे छह लोगों को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि एक उत्पाद के वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है।सभी को न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...