सहरसा, मार्च 8 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शराब के नशे में हंगामा करना एक हवलदार को महंगा पड़ गया। सदर थाना क्षेत्र में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने संबंधित हवलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस निरीक्षक- सह- थानाध्यक्ष सदर थाना, सहरसा ने 02 मार्च को एक प्रतिवेदन समर्पित किया गया था। प्रतिवेदन में बताया गया कि 20 फरवरी को जिला बल के हवलदार हरेराम यादव को पुलिस केन्द्र सहरसा स्थित बाल सुरक्षित स्थान पर शराब के नशे में हंगामा करते हुए पाया गया। सूचना मिलने के बाद उन्हें पकड़कर सदर थाना लाया गया। थाना सिरिस्ता में हरेराम यादव की जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद सहरसा सदर उत्पाद वाद संख्या-13/26, दिनांक 20.02.2026 के तहत बिहार मद्य निषेध एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.