नशे में स्कॉट पार्टी से बदतमीजी करने वाला यात्री गिरफ्तार
पटना, सितम्बर 5 -- पटना जंक्शन रेल पुलिस ने शराब के नशे में जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शराब के नशे में यात्री ने ट्रेन की सुरक्षा में तैनात स्कॉट पार्टी के कर्मियों से बदतमीजी की। जीआरपी थानेदार ने बताया कि घटना रांची से आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुई। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को शनिवार को जेल भेज दिया गया। रांची से चलने वाली ट्रेन संख्या 12366 जनशताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार की रात पटना जंक्शन पहुंचने वाली थी। इसी दौरान जीआरपी को सूचना मिली कि ट्रेन में सवार एक यात्री स्कॉट पार्टी के कर्मियों से बदतमीजी कर रहा है। वह अत्यधिक शराब के नशे में था। सूचना मिलते ही रेल पुलिस सक्रिय हो गई। रात करीब पौने 12 बजे जनशताब्दी एक्सप्रेस पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 10 पर पहुंची।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.