नशे में सेप्टिक टेंक में गिरा वाहन युवक, मौत
फिरोजाबाद, मई 26 -- शिकोहाबाद में मैनपुरी चौराहा स्थित मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले एक वाहन चालक की शराब के नशे में घर में बने सेप्टिक टैंक में गिर जाने से मौत हो गई। अर्जुन सिंह पुत्र मुंशीलाल (45) निवासी ग्राम पैढ़त थाना एका वर्तमान में राजू उर्फ आशीष पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी गांव नसूपुर थाना जसराना का वाहन चलाता था। वह पंचशील पेट्रोल पंप मैनपुरी रोड के बगल वाली गली में शिव कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी नगला बालू के मकान में किराए पर रहता था। चालक शराब के नशे में किसी तरह से घर में बने सेप्टिक टैंक में गिर गया। पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.