बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। नशे के लती सब्जी विक्रेता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर पर घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतर्रा थाना क्षेत्र के गुठिल्ला पुरवा निवासी 56 वर्षीय राममिलन पुत्र मइयादीन ने शुक्रवार शाम छत पर पड़े लोहे के जाल में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद खाना देने पहुंची भतीजी रोशनी ने शव फंदे पर लटकता देखा। शोर सुन परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भतीजे विपिन ने बताया सब्जी का ठेला लगाता था। वर्ष 2013 मे सीजर के दौरान उसकी पत्नी गीता की मौत हो गई थी। उसके एक बेटी व एक बेटा है। डेढ वर्ष पहले पत्नी से विवाद होने पर बेटे योगेद्र ने फांसी लगा कर खुदकुश...