हल्द्वानी, अप्रैल 14 -- हल्द्वानी। पुलिस टीम ने चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक वाहन को रोककर जब जांच की गई तो चालक विनोद कुमार तिवारी निवासी गरुड़ बागेश्वर अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया। काठगोदाम कोतवाली प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन को सीज कर चालक को हिरासत में लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...