बागेश्वर, अप्रैल 11 -- बागेश्वर, देवेंद्र पांडे। नशे में वाहन चलाने पर एक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वाहन को सीज कद दिया है। उसके लाइसेंस निरस्तरीकरण के लिए एआरटीओ को भेज दिया है। जिससे चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। आपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मालता निवासी उम्मेद कनवाल को पिकअप वाहन यूके-02सी- 1066 को रोका। चालक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने लोगों से अपील की है कि नशे में वाहन चलाने से बचें। ऐसा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...