नशे में वाहन चलाने वाले पांच चालकों पर कार्रवाई
बलरामपुर, जून 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की तरफॅ से मंगलवार को जिले में विशेष अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन, फुलवरिया चौराहा तथा बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर की गई सघन जांच के दौरान पांच वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन के विभिन्न मामलों में कुल 54 वाहनों का चालान किया गया। प्रवर्तन कार्रवाई के तहत चालकों पर कुल 1.51 लाख रुपये का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट व अन्य सुरक्षा मानकों की भी पड़ताल की गई। यह भी पढ़ें- नशे में वाहन चलाने वाले पर कार्रवाई, 54 वाहनों का चालान, 1.51 लाख रुपये का लगाया गया जुर्माना सहायक संभागीय परिवहन अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.