बलरामपुर, जून 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की तरफॅ से मंगलवार को जिले में विशेष अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन, फुलवरिया चौराहा तथा बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर की गई सघन जांच के दौरान पांच वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन के विभिन्न मामलों में कुल 54 वाहनों का चालान किया गया। प्रवर्तन कार्रवाई के तहत चालकों पर कुल 1.51 लाख रुपये का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट व अन्य सुरक्षा मानकों की भी पड़ताल की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) बृजेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प...