पौड़ी, दिसम्बर 20 -- सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पौड़ी पुलिस ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 99 वाहनों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की गई, जबकि नशे में वाहन चलाने पर 9 चालकों के डीएल निरस्त करते हुए इनके वाहन सीज किए गए। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि यातायात उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाना, तीन सवारी, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, मोबाइल फोन का इस्तेमाल, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और रैश ड्राइविंग जैसे मामले सामने आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.