नशे में वाहन चलाने पर 174 का चालान
अयोध्या, मई 12 -- अयोध्या। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने जिले के सभी टोल प्लाजा पर ड्रिंक एण्ड ड्राइव के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। दो दिवसीय अभियान के तहत रौनाही टोल प्लाजा, भरतकुंड टोलप्लाजा और मिल्कीपुर मार्ग स्थित टोल प्लाजा पर ब्रेथ एनलाइजर से 687 वाहन चालकों की देरशाम चेकिंग की गई। चेकिंग में शराब के नशे में वाहन चलाने पर 174 वाहनों का चालान किया गया और तीन लाख 48 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात अजय कुमार यादव ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान सीओ यातायात के नेतृत्व में चलाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.