नशे में वाहन चलाने पर पांच पर कार्रवाई
पिथौरागढ़, जून 6 -- पिथौरागढ़। जनपद पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर पांच लोगों को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जाजरदेवल पुलिस को वाहन चालक नरेंद्र प्रसाद, गिरीश सिंह नशे के हालत में मिले। बेरीनाग पुलिस को वाहन चालक नवीन चंद्र टम्टा व नाचनी पुलिस को वाहन चालक गौरव सिंह नशे की हालत में मिले। इधर थल पुलिस को वाहन चालक मनोज कुमार नशे की हालत में मिले। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.