पिथौरागढ़, जून 4 -- पिथौरागढ़। अस्कोट और बलुवाकोट पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर दो वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक सौरभ कुमार, परवीन सिंह की जांच करने पर नशे के हालत में मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन को सीज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...