पिथौरागढ़, अप्रैल 23 -- सौरभ सिंह धामी, पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेरीनाग, डीडीहाट और गंगोलीहाट पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बेरीनाग पुलिस को वाहन चालक पंकज, डीडीहाट पुलिस को विनोद कुमार और गंगोलीहाट पुलिस को सुनील कुमार नशे की हालत में मिले। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...