पिथौरागढ़, मई 14 -- संतोष, पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर एक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाजरदेवल पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक रमेश राम नशे की हालत में मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन को सीज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...