पिथौरागढ़, जून 21 -- पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर एक वाहन चालक को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक निर्मल सिंह रावत की जांच करने पर वह नशे की हालत में मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन को सीज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...