नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ
रुद्रपुर, जून 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर की मलिक कॉलोनी में शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर सोए एक मजदूर का हाथ गुजरती ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान 64 वर्षीय नंदा दास पुत्र हीरू दास के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दीनबंधु नगर रोड, बोनगांव का निवासी है। वर्तमान में रुद्रपुर स्थित त्रिमूर्ति प्लाइवुड फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन कार्यरत है। जानकारी के अनुसार, नंदा दास शराब पीने का आदी है। रविवार रात वह नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर सो गया। इसी दौरान उसका एक हाथ पटरी पर आ गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उसका हाथ कट गया। घायल की चीख-पुकार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.