बांदा, मार्च 1 -- बांदा। संवाददाता नशे के लती युवक ने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के मजरा टिकरी गांव निवासी 25वर्षीय मंजू अनुरागी पुत्र रामबहोरी ने शनिवार की रात अटारी के ऊपर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगा ली। काफी देर बाद भांजा हरि बाबू कमरे में सोने गया देखा तो मंजू का शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ा। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा श्रीकेशन ने बताया कि वह पांच भाइयों में तीसरे नबंर का था। मजदूरी करता था। वह नशे का आदी था। घटना के समय उसकी मां मलकिनिया अपनी बेटी लल्ली की ससुराल चली गई थी। शाम को वह शराब के नशे...