बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता नशे में युवक ने कमरे के अंदर रोशन दान के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव निवासी 35 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह पुत्र सबल सिंह शनिवार की शाम दुकान से गुटखा लेकर घर आया कुछ देर के बाद वह शौच जाने के बाद कह कर घर से निकल गया। उसने शौचालय के बगल से बने कमरे के अंदर रोशनदान से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद जब वह घर नही लौटा तो मौके पर पहुंची पत्नी कोमल ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के पड़ोसी चौकीदार इंद्रजीत ने बताया कि पुष्पेंद्र अपने पिता की...