झांसी, जनवरी 11 -- झांसी। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव पनहारी में 36 वर्षीय युवक ने जहर खाकर जान दे दी। बंद कमरे में वह बेसुध मिलने से परिवर में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिवपुरी (मप्र) के पिछोर के गांव पनहारी निवासी शगुन लोधी (36) बेटा मेहरबान लोधी मजदूरी करता था। वह नशा भी करता था। इसको लेकर परिजन परेशान भी थे। बीती देर शाम पिता मेहरबान कहीं गए थे। तभी शगुन अंदर के कमरे में गया। वहां उसने जेब से विषाक्त निकाला और गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जैसे ही पिता मेहरबान घर पहुंचे तो शगुन की हालत देख कर दंग रह गए। जहर की बात पता चलते ही उनके पैरों तले जमीन सरक गई। उन्होंने बताया कि बेटे को तुरंत मेडिकल कॉलेज झांसी लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिजन बिलख पड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.