नशे में युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास, भर्ती
बांदा, मई 10 -- नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव निवासी 36 वर्षीय पिंटू पुत्र रामपाल ने रविवार को शराब के नशे में घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे फंदे से उतार लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉ. विकास यादव ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया युवक ने नशे की हालत में घर में विवाद किया था। इसके बाद उसने आवेश में यह कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.