फिरोजाबाद, मार्च 9 -- नारखी थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर कोटला में रविवार देर रात शराब के नशे में एक युवक ने कमरे में आग लगा ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गांव लतीफपुर कोटला निवासी जीतू अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने कमरे में आग लगा दी। आग धीरे-धीरे सुलगने लगी। कमरे से धुंआ निकलते देखकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो सामान में आग लगी देखकर उनके होश उड़ गए। इस बीच युवक मौके से भाग गया। देखते ही देखते आग कपड़ों, चारपाई और अन्य घरेलू सामान में लग गई। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।परिवार वालों ने पुलिस और फायर स्टेशन को घटना के बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.