कन्नौज, मार्च 7 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के नगला बक्श निवासी रामखिलावन जाटव पुत्र राजाराम ने गांव के अमन कुमार, शिवम व चमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चार मार्च दोपहर करीब ढाई बजे उसका नाबालिग पुत्र रजनेश घर से खेत पर जा रहा था। तभी रास्ते में नशे की हालत में उपरोक्त लोगों ने उसे घेर लिया और गालीगलौज करते हुए उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया। उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.