पीलीभीत, मई 10 -- बीसलपुर। बीसलपुर के एक बारात घर में शादी समारोह था। बदायूं के युवकों ने जमकर शराब पी और ढुकसी रोड पर स्कार्पियों को लेकर गए। नशे में स्कार्पियों खाई में पहुंच गई और युवकों ने पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल संजीव कुमार ने जब देखा कि गाड़ी पर सभी शराब के नशे में धुत्त हैं। तब उन्होंने गाड़ी को कोतवाली में लाकर उसे सीज कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- छापेमारी कर पांच कॉर्टन अंग्रेजी शराब जब्त यह भी पढ़ें- डीजे लदा पिकअप पलटा, एक युवक की घटनास्थल पर मौत, चार अन्य घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...