मिर्जापुर, दिसम्बर 6 -- मिर्जापुर, संवाददाता एसपी सोमेन बर्मा ने शनिवार की शाम पुलिस लाइन की बैरक में नशे में धुत हो कर मारपीट करने के मामले में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। तीनों ने मारपीट के दौरान एक दूसरे पर पत्थरबाजी किए। इनमें दो सिपाहियों के सिर में गंभीर चोट आई है। साथियों ने दोनों जख्मी सिपाही को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सीओ लाइन मामले की जांच कर देर शाम एसएसपी को रिपोर्ट दे दी। एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबित करने के साथ ही विभागय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस लाइन स्थित बैरक में सिपाही अखिलेश यादव और अरविंद कुमार दोनों मौजूद थे। उसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों हाथपाई करने लगे। हाथापाई करते हुए दोनों बाहर निकल गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर पत्थर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.