नशे में महिला से की छेड़खानी
बांदा, जून 5 -- नरैनी। नशे में युवक ने दुकान में बैठी महिला के साथ अभद्रता किया। शोर सुनकर मौके पहुंचे युवक ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर जख्मी कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला घर पर परचून की दुकान किए है। वह दुकान पर बैठी थी। गांव के कुछ दबंग नशे में आए और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी किया। शोर गुल सुनकर परिवार का एक युवक बचाने आ गया। विरोध करने पर दबंगो ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियो ने समझा बुझाकर मामले को शांत कर कराया। हमला वर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के परिवार के एक व्यक्ति ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.