कन्नौज, मार्च 21 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के रेरीरामपुर निवासी ज्योति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 मार्च की शाम करीब पांच बजे वह घर पर थी, तभी उसका देवर राहुल नशे की हालत में आया और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। जब उसने गाली देने से मना किया, तब उसने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। चीखपुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने उसे बचाया। तब वह जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.