गोरखपुर, अप्रैल 21 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी गांव में नशे में धुत युवक द्वारा अपने भाई की पिटाई करने का मामला सामने आया है। राकेश यादव ने तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले उनका भाई उमेश नशे में घर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने ईंट, पत्थर और डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- भाई को नशा का सामान देने के विरोध पर परिवार पर धारदार हथियार से हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.