झांसी, अप्रैल 3 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। कस्बा रानीपुर में नशे में धुत युवक ने दरवाजे में लात मारी। इससे दरवाजा पिता को इतनी जोर से लगा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां ने बेटे पर पति की गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। कस्बा रानीपुर निवासी 55 वषीय मुन्ना लाल घर पर ही रहते थे। गुरुवार देर रात उनका बेटा रवि अहिरवार नशे की हालत में आया और परिजनों से झगड़ने लगा। किसी तरह मामला शांत होने पर सभी सोने चले गए। आधी रात के बाद एक बार फिर रवि नीचे उतरा और दरवाजा खोलने के लिए जोर-जोर से पीटने लगा। बड़े-बड़े पत्थर भी मारे। तभी मुन्नालाल उठकर दरवाजा खोलने लगे। इसी बीच रवि ने जोरदार लात मारी। जिससे दरवाजा तेजी से मुन्नालाल से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.