नशे में बेटे ने छप्पर में लगाई आग, सामान राख
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम कोरैया आल में सोमवार को एक परिवार उस समय संकट में पड़ गया जब घर के ही एक युवक ने कथित रूप से नशे की हालत में अपने छप्पर में आग लगा दी। घटना में घर में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े, चारपाई, बिस्तर सहित अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामदेवी पत्नी श्रीकृष्ण ने बताया कि उनके छोटे बेटे मनीष ने शराब के नशे में घर के छप्पर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और छप्पर में रखा सामान जलने लगा। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को अन्य मकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़िता रामदेवी के अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.