गुमला, जनवरी 4 -- कामडारा। पोकला रेलवे स्टेशन रोड के समीप रविवार को शराब के नशे में धुत एक युवक बाइक चलाते समय सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अजीत इंदवार,तिर्रा बसिया निवासी हैं। जानकारी के अनुसार अजीत इंदवार रविवार को अपनी बाइक से कुछ लोगों को पोकला स्टेशन पर तपस्विनी ट्रेन पकड़ाने आया था। लौटते समय शराब के नशे के कारण वह बाईक नियंत्रित नहीं कर पाया और सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.