बदायूं, अप्रैल 27 -- बदायूं रोड स्थित झील के पास रविवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नशे में धुत बताए जा रहे एक निजी बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए साइकिल सवार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि साइकिल सवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि उसकी साइकिल बस के नीचे फंसकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार मदनजुड़ी निवासी परमानंद मौर्य दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से साइकिल द्वारा बिसौली जा रहे थे। जैसे ही वह झील के पास पहुंचे, बिसौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक नशे में था और बस पर उसका नियंत्रण नहीं था। टक्कर लगते ही परमानंद मौर्य सूझबूझ दिखाते हुए साइकिल से दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों में घटना को ...