नशे में बढ़ा विवाद, भाई ने भाई की कर दी हत्या
लखनऊ, मार्च 30 -- सरोजनीनगर,(लखनऊ), संवाददाता। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार खांडेदेव निवासी श्रवण और उसके छोटे भाई भोलू गौतम के बीच नशे की हालत में किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते विवाद इतना उग्र हो गया कि आपा खोकर श्रवण ने लोहे की रॉड उठाई और भोलू गौतम पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस बर्बर हमले में भोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही बंथरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी श्रवण को हिरासत में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.