देहरादून, जनवरी 3 -- बच्चे को आगे बैठा नशे में स्कूटी तेज चला रहे एक युवक को एसएसपी अजय सिंह ने राजपुर रोड पर पकड़ लिया। एसएसपी ने युवक को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को दादा को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया। शनिवार को एसएसपी ने खुद मोर्चा संभालते हुए एक मासूम की जान बचाई। नशे में धुत एक स्कूटी सवार अपने आगे छोटे बच्चे को बैठाकर राजपुर रोड पर फर्राटा भर रहा था। एसएसपी ने तत्काल उसे रुकवाकर न सिर्फ गिरफ्तार करवाया, बल्कि बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया। एसएसपी देहरादून शहर के निरीक्षण पर थे, राजपुर रोड पर उन्होंने देखा कि एक स्कूटी सवार काफी तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा है। स्कूटी के आगे एक छोटा बच्चा बैठा था, जो जरा सी चूक होने पर बड़े हादसे का शिकार हो सकता था। एसएसपी ने तत्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.