बिजनौर, मार्च 11 -- नींदडू/धामपुर। पत्नी के मायके चले जाने से आहत एक व्यक्ति ने शराब का अधिक सेवन करने के बाद पंखे में रस्सी बाँधकर, गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। क्षेत्र के गाँव मोहम्मद अलीपुर भिक्कन निवासी 45 वर्षीय बबलू पुत्र कन्हैया मज़दूरी करता था तथा वह नशे का आदी था। नशे की लत का चलते पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।बबलू बीती रात शराब का अधिक सेवन कर गले में रस्सी डालकर पंखे में झूल गया। सुबह परिजनों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने कोई कार्यवाही न करने की बात कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.