नशे में प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी-बच्चों को पीटा, महिला का हाथ टूटा, केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 4 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर स्थित जंगल हकीम नंबर-दो, शिवनगर नई कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले पति ने शराब के नशे में पत्नी और बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में महिला का हाथ टूट गया। पीड़िता की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी करीब 13 वर्ष पहले गया निषाद से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। आरोप है कि सोमवार रात करीब नौ बजे पति नशे की हालत में घर पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडे और हाथापाई में महिला का हाथ टूट गया। रीता का आरोप है कि जब बच्चों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.