रुद्रपुर, फरवरी 26 -- किच्छा, संवाददाता। पुलिस ने नशे में प्रयोग होने वाले अंग्रेजी दवाई के 16 इंजेक्शन के साथ बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस टीम पुराना बरेली रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तटीम ने शहर की ओर से आ रहे बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार ने वापस जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए युवक को बाइक समेत पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बाइक सवार युवक के कब्जे से नशे में प्रयोग होने वाले अंग्रेजी दवाई के 16 इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस के मांगने पर आरोपी इंजेक्शन के लाइसेंस दिखाने में नाकामयाब रहा। आरोपी ने अपना नाम सुमित कश्यप पुत्र सोहन लाल निवासी हाथी खाना मोहल्ला वार्ड 17 किच्छा बताया। आरोपी ने बताया कि वह बहेड़ी से इंजेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.