बरेली, मार्च 6 -- फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा निवासी तुलाराम गंगवार घर में दो बेटे के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। रंग खेलने के दौरान उनके बड़े बेटे ने शराब पी रखी थी। पिता ने शराब पीने का विरोध किया। आरोप है विरोध करने पर बड़े बेटे ने लोहे की रॉड से पिता हमला कर उनका सिर फाड़ दिया। पिता बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। आरोपी भाग गया। परिजनों ने उन्हें बरेली में अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार को उनके छोटे पुत्र ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...