लखनऊ, फरवरी 25 -- रोते हुए बोला, पहले नशे में धुत पापा ने पीटा-राइफल तानी, जब सो गए तो मैंने मार डाला, सॉरी - शराब कारोबारी की हत्या करने वाला आरोपी बेटा भेजा गया जेल - न मारता तो किसी दिन मुझे मार देते, मां की भी मौत का कारण वही थे लखनऊ, वरिषठ संवाददाता। आशियाना बंगला बाजार में शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या में पुलिस ने दो दिन तक गहन पूछताछ के बाद तीसरे दिन आरोपी बेटे अक्षत को जेल भेज दिया। जेल जाने से पूर्व उसने आशियाना थाने में पुलिस को बताया कि 19 फरवरी की रात विवाद के समय पापा नशे में थे। उन्होंने गाली-गलौज कर पिटाई की थी। जान से मारने की नीयत से राइफल तान दी थी। किसी तरह उन्हें समझाकर मैंने और बहन ने शांत कराया। इसके बाद वह बेड पर राइफल रखकर सो गए थे। रातभर जागता रहा पापा के लिए मन में काफी आक्रोश भरा था क्योंकि उन्हीं की वज...