रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। नशे में वाहन चलाने और पुलिसकर्मियों से भिड़ना एक पार्षद को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराकर पुलिस एक्ट के तहत उसका चालान काट दिया। साथ ही बुलेट का भी चालान किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस तीनपानी डैम के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बुलेट सवार बिना हेलमेट के एक युवक नशे की हालत में आता दिखाई दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने युवक को रोक लिया। युवक ने खुद को वार्ड आठ का पार्षद शिव कुमार गंगवार बताया। आरोप है कि वह इस दौरान पुलिस से उलझने लगे और पुलिसकर्मियों के साथ उनकी नोकझोंक हो गई। पुलिसकर्मियों के समझाने पर वह हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर ट्रांजिट कैंप थाने ले आई। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडेय ने पार्षद का ...