जांजगीर-चांपा, जून 29 -- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के कोसमंदा गांव में विवाह मंडप में नशे की हालत में पहुंचे दूल्हे से शादी करने से इनकार कर चर्चा में आई मुस्कान प्रधान को जिला पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान का यूथ आइकन बनाया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने उनके साहस की सराहना करते हुए महिला परिवार परामर्श केंद्र में मानदेय के साथ जिम्मेदारी देने की भी घोषणा की है। इसकी जानकारी आज जिला पुलिस अधीक्षक ने साझा की। वहीं मुस्कान ने घटना के बारे में बताया कि 23 जून की शाम बारात पहुंचने के बाद द्वार पूजा की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि दूल्हा अपने पैरों पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। उनके अनुसार, दूल्हा शराब के नशे में लड़खड़ा रहा था और उसे चार लोग संभाल रहे थे। यह देखकर उन्होंने उसी समय स्पष्ट शब्दों में कह दिया, ...