बांदा, मार्च 12 -- बांदा। संवाददाता । नशे में घर आया युवक हंगामा मचाने लगा पत्नी ने मना किया। इसी से नाराज युवक ने पहले पत्नी बच्चो और पिता को पीटा इसके बाद कमरे में पंखा की हुक पर फांसी लगा कर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के खुटला मोहल्ला निवासी 34वर्षीय अखलेश पुत्र बदलू बुधवार की रात नशे की हालत में घर आया और गाली गलौज करते हुए हंगामा मचाने लगा। इस पर पत्नी मीरा ने मना किया। इसी बात से नाराज होकर अखलेश ने पत्नी और बच्चो को पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए पिता के ऊपर भी लपट पड़ा। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। वह कमरे के अंदर घुस गया। अंदर से कुडी लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.